Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल में ठंड नदारद

निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल में ठंड नदारद

22 Nov 2025

निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल में ठंड नदारद

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से महसूस होने वाली हल्की ठंड फिलहाल गायब होने वाली है। शुक्रवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और मौसम विभाग के अनुसार अगली कुछ सुबहों में तापमान में और वृद्धि देखी जा सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्नचाप है।

 

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच पहले से बना निम्नचाप तमिलनाडु में बारिश का कारण बन रहा है। बंगाल से दूरी होने के बावजूद इस सिस्टम के कारण राज्य में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में खाड़ी में एक और निम्नचाप बनने की संभावना है।

 

विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में शनिवार को एक चक्रवात बनने के आसार हैं, जो सोमवार तक निम्नचाप में बदल सकता है। इस प्रणाली के सीधे प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना है।

 

निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल के मौसम में नमी का स्तर बढ़ सकता है। राज्य के तटीय इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा।

 

इधर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर बंगाल में भी तापमान बढ़ने के संकेत हैं। उत्तर के मैदानी जिलों और तराई क्षेत्र में पारद में हल्की वृद्धि हो सकती है, जबकि पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक बंगाल से शीत का एहसास लगभग गायब रहेगा और निम्नचाप के प्रभाव के कम होने के बाद ही धीरे-धीरे ठंड की वाप सी होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल में ठंड नदारद
निम्नचाप के प्रभाव से बंगाल में ठंड नदारद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News